अमर उजाला
Sun, 3 July 2022
एकनाथ शिंदे भले ही आज महाराष्ट्र के सीएम हों, लेकिन उनका टेंपो प्रेम अभी भी कम नहीं हुआ है।
दरअसल, राजनीति में कदम रखने से पहले एकनाथ शिंदे टेंपो चलाकर अपना जीवन यापन करते थे।
एकनाथ शिंदे का वो टेंपो उनकी गाडियों के काफिले में आज भी बरकरार है।
एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग में दिए गए एफिडेविट में बकायदा इस बात का जिक्र किया है कि उनके पास गाड़ियों के काफिले के साथ उनका टेंपो भी बरकरार है।
ठाणे की गलियों में एकनाथ शिंदे की ऐसी अनगिनत कहानियां बिखरी हुई हैं, जिसे अब लोग उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद जुबान पर ला रहे हैं।
इलाके के लोग उन्हें एकनाथ शिंदे नहीं बल्कि "नेकनाथ शिंदे" के नाम से ज्यादा पुकारते हैं।
थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं सारा तेंदुलकर