{"_id":"63fe07b3192a41d2630e0f42","slug":"delhi-liquor-scam-timeline-manish-sisodia-satyendra-jain-resigns-know-all-about-it-latest-news-update-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Liquor Scam: मुफ्त शराब स्कीम से लेकर केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री के इस्तीफे तक, पढ़ें पूरी टाइमलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाइमलाइन
Liquor Scam: मुफ्त शराब स्कीम से लेकर केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री के इस्तीफे तक, पढ़ें पूरी टाइमलाइन
दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से मंगलवार को इनकार कर दिया। उन्होंने शाम को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आइए जानते हैं मामले की पूरी टाइमलाइन...
17 नवंबर 2021
दिल्ली सरकार ने 2021-22 आबकारी नीति लागू की।
31 जुलाई 2022
नीति जांच के दायरे में आई, दिल्ली सरकार ने इसे रद्द किया।
17 अगस्त 2022
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के खिलाफ नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया।
19 अगस्त 2022
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के परिसरों पर छापेमारी की।
22 अगस्त 2022
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई की प्राथमिकी के बाद एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।
17 अक्तूबर 2022
सीबीआई के अधिकारियों ने सिसोदिया से करीब आठ घंटे पूछताछ की।
25 नवंबर 2022
सीबीआई ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए।
15 दिसंबर 2022
अदालत ने सीबीआई के आरोप पत्र का संज्ञान लिया।
18 फरवरी 2023
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को समन भेजा।
26 फरवरी 2023
सीबीआई ने कई घंटों की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
27 फरवरी 2023
सीबीआई की विशेष अदालत ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए पांच दिन की सीबीआई की हिरासत में भेजा।
28 फरवरी 2023
मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करने इनकार कर दिया। इसके बाद सिसोदिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इनके साथ ही पिछले नौ महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को मंजूर कर लिया।
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।