फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
टाइमलाइन

Chandigarh Mayor Election: पीठासीन अधिकारी की बीमारी, चुनाव में गड़बड़ी के आरोप और दलबदल तक, कब क्या हुआ?

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा है कि वह चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा निशान लगाए गए बैलेट पेपर की जांच खुद करेगा। कोर्ट मामले की वीडियो फुटेज भी जांचेगा। कोर्ट ने कहा कि पीठासीन अधिकारी ने नियमों का पालन नहीं किया। उनके लगाए निशान को नजरअंदाज कर मंगलवार को वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मेयर चुनाव दोबारा नहीं होगा।

दरअसल, यहां 30 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा के मनोज सोनकर को विजयी घोषित किया गया था। हालांकि, गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले दलों कांग्रेस और आप ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही आप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। पहली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 'लोकतंत्र की हत्या' जैसी बेहद गंभीर टिप्पणी की थी।



चंडीगढ़ मेयर चुनाव में क्या हुआ था? चुनाव में गड़बड़ी के आरोप क्यों लगे? मामला अदालत तक कैसे पहुंचा? अभी क्या हो रहा है? सब कुछ टाइमलाइन के जरिए जानते हैं...

Followed