{"_id":"5eaffe958ebc3e908501794a","slug":"big-action-by-west-bengal-police-37-ration-dealer-arrested-and-42-licenses-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 राशन डीलर गिरफ्तार, 42 के लाइसेंस रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 राशन डीलर गिरफ्तार, 42 के लाइसेंस रद्द
Mon, 04 May 2020 05:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कम से कम 37 राशन डीलरों को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने 42 अन्य लोगों के लाइसेंस रद्द कर दिए। इन लोगों पर पीडीएस वस्तुओं के दुरुपयोग में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि राशन के मुद्दे पर फर्जी खबर बनाने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में एक ट्वीट कर कहा, " अप्रैल महीने में 21,200 राशन की दुकानों से 9 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया गया।
दरअसल राज्य भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आउटलेट्स के बाहर झड़प की शिकायत मिल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि पीडीएस आउटलेट्स पर राशन का सही से वितरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सितंबर तक राज्य में 7.5 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त खाने और राशन की घोषणा की है।
इस दौरान एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) और 'मिड डे मील' योजना के तहत छात्रों के घरों में अलग से 2 किलो चावल भी पहुंचाया जा रहा है।
दरअसल भाजपा लगातार पीडीएस में धांधली का आरोप लगा रही है। भाजपा की तरफ से दावा किया गया है कि गरीबों के एक हिस्से को न तो खाने को मिल रहा है और नहीं उन्हें खाने का सामान दिया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इसके चलते राज्य में कई लोग भूखे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी हाल ही में राज्य में पीडीएस पर चिंता व्यक्त की थी।