विस्तार
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को 21 हस्तियों को राज्य नागरिक पुरस्कार (असम वैभव, असम सौरव और असम गौरव) से सम्मानित किया। मुंबई के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ तपन कुमार सैकिया को कैंसर देखभाल में उनके योगदान के लिए असम वैभव पुरस्कार दिया गया। डॉ सैकिया वर्तमान में जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुंबई में ऑन्कोलॉजी साइंस के निदेशक हैं।
पांच को दिया गया असम सौरव पुरस्कार
मोबाइल थिएटर के लिए कृष्णा रॉय, फुटबॉल के लिए गिल्बर्टसन संगमा, लॉन बॉलिंग के लिए नयन मोनी सैकिया, विज्ञान के लिए डॉ बिनॉय कुमार सैकिया और हेल्थकेयर के लिए डॉ शशिधर फूकन को असम सौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 हस्तियों को असम गौरव दिया गया। इस अवसर पर श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।