{"_id":"64159f0b1cf5fe70a70a1407","slug":"amritpal-singh-arrest-news-updates-know-all-about-waris-punjab-de-chief-amritpal-lovepreet-timeline-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Timeline: लवप्रीत की गिरफ्तारी-अजनाला के थाने पर हमले से लेकर अमृतपाल पर शिकंजे तक, जानें कब क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाइमलाइन
Amritpal Timeline: लवप्रीत की गिरफ्तारी-अजनाला के थाने पर हमले से लेकर अमृतपाल पर शिकंजे तक, जानें कब क्या हुआ
Waris Punjab De head Amritpal Singh Arrest: 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया है। अमृतपाल की तलाश में पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ हेट स्पीच समेत कई अन्य मामलों में केस दर्ज कर रखा है। आइए जानते हैं पूरा मामला, आखिर कैसे सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतपाल पर शिकंजा कसना शुरू किया। लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान की इससे क्या कनेक्शन है?
दिसंबर 2022
दिसंबर 2022 में गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में सभी राज्यों के डीजीपी की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की तरफ से एक प्रेजेंटेशन दी गई थी। इसमें उन्होंने हथियार और नशे की तस्करी के अलावा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में विस्तार से बताया था।
17 फरवरी 2023
अमृतपाल के करीबी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को रूपनगर के एक व्यक्ति वरिंदर सिंह से मारपीट और उसके अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले में अमृतपाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है।
23 फरवरी 2023
कट्टरपंथी संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला के थाने पर बंदूकों और तलवारों से हमला कर दिया। हिंसक झड़प में छह पुलिसकर्मी और कुछ अमृतपाल के समर्थक भी जख्मी हुए थे। ये सभी अमृतपाल के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई के लिए प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
24 फरवरी 2023
अजनाला थाने पर हमले की घटना के एक दिन बाद स्थानीय अदालत ने लवप्रीत सिंह को रिहा करने का आदेश दिया। संबंधित एसएचओ को मामले की जांच करने और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। कोर्ट के आदेश पर दोपहर बाद करीब तीन बजे उसे रिहा कर दिया गया।
25 फरवरी 2023
पंजाब में खालिस्तान की मांग पर आगे बढ़ रहे ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख जत्थेदार अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप करने की तैयारी की। पंजाब में जो घटनाक्रम चल रहा था, आईबी ने उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।
26 फरवरी 2023
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान और अन्य देशों से पैसा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने खालिस्तानी तत्वों से निपटने के लिए किसी ठोस रणनीति का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि पंजाब पुलिस इस मुद्दे से निपटने में सक्षम है और केवल कुछ ही लोग पंजाब में इसका समर्थन कर रहे हैं।
दो मार्च 2023
पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई बड़ा कदम उठाए जाने की खबरें आईं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पंजाब में सीआरपीएफ/आरएएफ की 18 कम्पनी तैनात की गईं।
11 मार्च 2023
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगियों पर अब कार्रवाई शुरू हुई। पंजाब पुलिस के बाद जम्मू प्रशासन की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अमृतपाल के दो साथियों के हथियारों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए। इनमें वरिंदर सिंह और तलविंदर सिंह का नाम शामिल है। दोनों ही रिटायर मुलाजिम बताए जा रहे हैं।
13 मार्च 2023
अजनाला थाने पर हमले के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को घटनास्थल पर ले जाने के मामले में गठित 16 सदस्यीय सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सौंप दी। कमेटी के को-आर्डिनेटर करनैल सिंह पीर मुहम्मद ने सील बंद लिफाफे में यह रिपोर्ट उन्हें दी।
18 मार्च 2023
अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस बीच पंजाब के कई जिलों में रविवार दोपहर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के लोगों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं। राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की 7 राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित 9 हथियार बरामद किए गए हैं।
19 मार्च 2023
कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई। अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल के सात सहयोगियों को शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार भी किया गया है।
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।