Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
टाइमलाइन

Akanksha Dubey Death Timeline: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से आरोपी समर की गिरफ्तारी तक; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक आरोपी समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने ढूंढ निकाला है। भोजपुरी गायक समर सिंह को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। आइए जानते हैं मामले की पूरी टाइमलाइन...

Followed