फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   100 kg garbage in stomach of cow

गाय के पेट से निकला एक कुंतल कबाड़, डॉक्टरों के उड़े होश

Sat, 03 Sep 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
100 kg garbage in stomach of cow

गायों की दशा सुधारने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बेशक देश में इस समय बड़ी बहस छिड़ी हो लेकिन उनकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इसका नजारा देखने को मिला गुजरात के अहमदाबाद में। 

विज्ञापन


जहां एक गाय के पेट से ऑपरेशन के दौरान 100 किलो के करीब कूड़ा-कबाड़ निकला। डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाय का जीवन बचाया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अहमदाबाद के जीवदया चैरिटेबिल ट्रस्ट के डॉक्टर शुक्रवार को उस समय हैरत में पड़ गए जब उनके पास एक बीमार गाय को लाया गया। 
विज्ञापन


गाय के पेट में से लगभग 100 किलो के करीब कूड़ा और कबाड़ निकला, जिसमें लोहे के टुकड़े, प्लास्टिक बैग, मौजें आदि चीजें मिलीं। ट्रस्ट के कार्तिक शास्‍त्री ने बताया कि गाय को अहमदाबाद के साबरमति इलाके से यहां लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय के पेट से निकले कूड़े के तीन बड़े थैले

100 kg garbage in stomach of cow

गाय के इलाज के दौरान डॉक्टरों को लगा कि वह गर्भवती है और काफी बीमार है। उसकी हालत ये थी कि वह चल भी नहीं पा रही थी। उसकी जांच के बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने जब ऑपरेशन शुरू किया तो उनके होश उड़ गए गाय के पेट में कूड़े का ढेर लगा था।

धीरे धीरे कर उसे निकाला गया जिससे तीन बड़े बैग भर गए। गाय के पेट में एक कुंतल से ज्यादा कबाड़ इकट्ठा हो गया था। कार्तिक शास्‍त्री ने बताया कि पूर्व में हमने कई बार ऐसे मामले में देखे हैं जिसमें गाय के पेट में 25-40 किलो तक कूड़ा निकलता था लेकिन यह पहला मामला है जब किसी गाय के पेट में एक कुंतल से ज्यादा कूड़ा निकला है। 

गाय के पेट से जो कूडा निकाला गया उससे 37, 25 और 36 किलो वजन तक के तीन प्लास्टिक बैग पूरे भर गए। खास बात ये थी कि इस कूड़े में से 98 किलो के करीब कुल वजन प्लास्टिक बैग का रहा जिसे केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से बैन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed