ऊना। विस क्षेत्र ऊना के फत्तेवाल गांव में पहली बार बस पहुंची तो गांववासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वे स्वयं बस में सवार होकर गांव पहुंचे।
सत्ती ने ग्रामवासियों को बस सेवा शुरू होने की बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र का विकास भाजपा सरकारों की देन है। गांव तक उचित सड़क सुविधा न होने के चलते अब तक गांव बस सेवा से वंचित रहा। जब स्व. अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे, तब 2.75 करोड़ रुपये की लागत से गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा सरकार में 3.75 करोड़ व्यय कर सड़क को डबल लेन बनाया। अब मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की प्रदेश सरकार ने 2.75 करोड़ से तीन पुलों का निर्माण कर सड़क सुविधा गांववासियों को दी। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद गांव के लिए बस शुरू हो गई है। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, बीडीसी सदस्य महेंद्र छिब्बर, प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान सुनील सोनी, पंचायत सदस्य चरणजीत कौर, विजय कुमार, सतीश कुमार और अन्य मौजूद रहे।