अंब(ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भैरा में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में आरोपियों ने एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। घायल को मेडिकल व उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। घायल की पहचान संजीव कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव भैरा तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को 22 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी भैरा ने पुलिस में शिकायत में बताया कि वह पेशे से कारपेंटर है। 17 फरवरी देर शाम को वह अपने घर के गेट पर खड़ा था कि रिश्ते में उसके भाई और भतीजे ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया और इसी बीच आरोपी युवक व उसकी मां ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची घायल व्यक्ति की मां से भी आरोपियों ने धक्कामुक्की की और बाद में मौके से भाग गए। उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों का 22 फरवरी तक पुलिस रिमांड के आदेश दिए हैं।