पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ऊना। हरोली थाना क्षेत्र के तहत ललड़ी में एक विवाहिता ने अपने ही ससुर और ननद के खिलाफ धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से लगभग 99 हजार रुपए निकलवाने का आरोप जड़ा है। विवाहिता ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत सौंप दी है। वहीं पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर दोनों को आरोपी बनाकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। विवाहिता का पति विदेश में नौकरी करता बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुचिका चौधरी पुत्री छोटू राम निवासी झंबर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी मनजीत सिंह निवासी ललड़ी के साथ हुई है। इसका पति कैनेडा में रहता है। उसका बैंक खाता पीएनबी कुगंडत में है जो इसके खाते से इसके ससुर एवं ननद ने लगभग 99 हजार रुपए उसे बिना बताए निकलवा लिए हैं। पुलिस ने विवाहिता के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं, जबकि उसके ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
एसपी रविंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों से मामले के संदर्भ में छानबीन करेगी।