पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ऊना। जिला के पंजावर में रविवार देर सायं हुए सड़क हादसे में घायल पुलिस जवान की चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। हादसा बाइक के स्किड होने से पेश आया था। पुलिस जवान की मौत की खबर ऊना पहुंचते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि पंजावर गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं पंजावर निवासी पुलिस कांस्टेबल मनीष कुमार ऊना में ड्यूटी के उपरांत पंजावर स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पंजावर के निकट उसकी बाइक स्किड हो गई और वह नीचे गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मनीष कुमार को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां से उसे सिर में चोट लगने के कारण गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया था लेकिन पीजीआई में भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने के चलते सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर भी स्थिति का जायजा लिया गया है।