{"_id":"23-37486","slug":"Una-37486-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0930\u0938\u094d\u0938\u093e\u0915\u0936\u0940 \u092e\u0947\u0902 \u0907\u0915\u094b \u0928\u0947 \u0921\u0947\u0932\u094d\u091f\u093e \u0915\u0902\u092a\u0928\u0940 \u0915\u094b \u0939\u0930\u093e\u092f\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
रस्साकशी में इको ने डेल्टा कंपनी को हराया
Una
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में छठी हिमाचल स्वतंत्र वाहिनी की ओर से संचालित किए जा रहे वार्षिक एनसीसी शिविर के दौरान रविवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्साकशी के फाइनल मैच में लड़कियों की ब्रेवो कंपनी ने एल्फा कंपनी और लड़काें की टीम में इको कंपनी ने डेल्टा कंपनी को पराजित किया। खो-खो स्पर्धा में इको कंपनी ने चार्ली कंपनी को हराया। एनसीसी अधिकारी अशोक धीमान ने कैडेट्स को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलता है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा, कैंप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मंगत सैणी, संजय वशिष्ठ, तेजेंद्र सिंह, विजय कुमारी, सूबेदार सुरेश कुमार, पुष्पिंद्र सिंह, हवलदार वरेश्वर सिंह, रोशन लाल, मोती राम, जगदेव सिंह, कार्यालय स्टाफ से विपन शर्मा और प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।