अंब (ऊना)। क्षेत्र के कटौहड़ खुर्द में बुधवार सुबह एक मकान में अचानक ब्लास्ट से समूचे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मकान में कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके चलते किसी भी प्रकार का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है। हादसे में लगभग ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अंदेशा है। पुलिस सहित धर्मशाला से एसएफएल टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई हैं। जबकि मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटौहड़ खुर्द में रह रहे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश पुत्र दया राम के मकान में 15 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उनकी रसोई और साथ लगते कमरे की दीवारें गिर गई। घर में रखा काफी सामान भी क्षति ग्रस्त हो गया। घटना के समय ओम प्रकाश और उनका परिवार हरोली क्षेत्र में गए हुए थे। ओम प्रकाश हरोली में कार्यरत हैं। मामले के संदर्भ में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और एसएफएल टीम को मौके का निरीक्षण करने के लिए बुलाया। वीरवार को धर्मशाला से पहुंची टीम ने पूरा मुआयना किया। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अंदर बने गैस के दबाव के चलते धमाका हुआ है। एसएचओ अंब गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।