ऊना। संतोषगढ़ नगर में एक 18 वर्षीय लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लड़की ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इसे देख परिजनों ने लड़की को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, लड़की के शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हो गई है। एएसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, टाहलीवाल में भी देर रात गोविंद नामक एक युवक को सोते समय सांप ने डस लिया। इससे युवक की हालत काफी बिगड़ गई। गंभीरवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में युवक का इलाज चल रहा है। लेकिन, युवक की हालत अभी भी काफी गंभीर बताई जा रही है।