मैहतपुर। औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में शुक्रवार शाम एक रैक्शिन फैक्टरी में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में फैक्टरी के भीतर भारी मात्रा में रॉ रखा मैटेरियल और कैमिकल जलकर नष्ट हो गया। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी के दौरान फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर अफरा तफरी के बीच बाहर की ओर भागे। ऊना से मैहतपुर पहुंचे वाहन ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड समय पर न पहुंचती, तो नुकसान करोड़ों में हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बताया जा रहा है कि आगजनी के पीछे शाट सर्किट बजह रही है। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फैक्टरी मालिक रविश अरोडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आगजनी में उनका करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है।
फायर अधिकारी भूपिंद्र पाल डोगरा ने कहा कि सूचना पर तुरंत एक दमकल वाहन मौके पर भेज दिया था। समय आग पर काबू पाया गया। अन्यथा करोड़ों का नुकसान हो सकता था। पुलिस जांच अधिकारी ऊषा दत्त ने बताया कि फिलहाल आग लगने की घटना की बजह का पता लगाया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है।