ऊना। भाजपाइयों ने वीरवार को ऊना में पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर भारत बंद के पक्ष में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता और कार्यकर्ता झंडों और बैनरों के साथ प्रदर्शन करते हुए ऊना शहर में घूमे तथा रैली निकाली। भाजपाइयों ने बंद को सफल करार देते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी तथा अन्य स्तर पर महंगाई की वजह से जनता में रोष है। भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना ने एनडीए की अपील पर भारत बंद का स्थानीय स्तर पर सफ ल आयोजन किया। वीरवार को ऊना में अधिकतर व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह के समय बंद रहे। इस बंद को सफ ल बनाने में भाजपा तथा सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों ने अपने पदाधिकारियों को जिला स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो सुमित शर्मा, मंडलाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, मंडल महामंत्री हरभजन मान, रमेश भडोलियां, बीडीसी चेयरमैन राकेश बिल्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, सविता, सरिता कपिला, विनोद पुरी, विनय आंगरा, दर्शन सैणी, सुरजीत सैणी, अवतार घुग्गी, पवन कपिला, पवन, सुरिंदर मोहन, पुनीत मैहन, राजन सहोड़, साहिल सेखड़ी, तिलक राज, स्वराज टिकड़ा, राहुल शर्मा, कर्ण मेहता, जगदेव जग्गा व बलवीर बग्गा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रवीण शर्मा ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार के कुशासन व कुप्रबंधन के चलते आज महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थ के दाम अपने चरम पर हैं। केंद्र सरकार ने अपने शासन में 24 बार दाम बढ़ा कर गरीब आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। कांग्रेस अपने नारे के विपरीत गरीब व आम आदमी के जीवन के साथ खेल रही है। महंगाई में किसान व गरीब आत्महत्या कर रहे हैं। फि र भी केंद्र की सरकार कुं भकर्णी नींद में है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार कांग्रेस के कुप्रबंधन के चलते अपने स्तर पर प्रदेश में महंगाई को कम करने का प्रयास कर रही है। बंद को सफ ल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज व भाजयुमो महामंत्री पुनीत मैहन ने सभी व्यापारियों का भी धन्यवाद किया।