ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीक मदनपुर में महेंद्रा पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी बसोली ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बुधवार सायं मोटरसाइकिल नंबर एचपी 20बी 8374 पर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोटरसाइकिल को मदनपुर में महिंद्रा पिकअप नंबर आरजे 13सी 2376 ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें एवं उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 279, 337, 201 एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है।