गगरेट (ऊना)। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुरेखा राणा एवं महासचिव राज शर्मा की सहमति से गगरेट ब्लाक महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। इसमें रेखा रानी को गगरेट ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चुना गया है, जबकि कंचन ठाकुर गोंदपुर बनेहड़ा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपप्रधान एवं प्रवक्ता के पद पर शरणपाल, इसके अलावा महासचिव रीटा ठाकुर, सचिव हिमानी शर्मा, पिंकी जस्वाल व कांता परमार को बनाया गया है। सह सचिव पद पर सुशील कुमारी, शमा शर्मा, मुखत्यार कौर, सुनीता, अंजू बाला तथा राजकुमारी को नियुक्त किया गया है। शांति देवी तथा सविता मिन्हास को संगठन सचिव व कमलेश कुमारी एवं आशा कुमारी को कार्यालय सचिव चुना गया। इसके अलावा बूथ कमेटी अंबोआ की प्रधान कांता परमार व बनेहड़ा की उर्मिला को बनाया गया है। नवनियुक्त प्रधान रेखा रानी ने बताया कि शीघ्र ही ब्लाक के सभी गांवों में बूथ कमेटियों का गठन करके महिला ब्लाक कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने की वचनबद्धता दोहराई।