अंब (ऊना)। उपमंडल मुख्यालय के नजदीक बीजापुर में शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अंब अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति कपूरथला पंजाब से चिंतपूर्णी माथा टेकने के लिए पैदल जा रहा था। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में गाड़ी के चालक को नामजद कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला निवासी परमजीत सिंह चिंतपूर्णी माता के दरबार में माथा टेकने जा रहा था, इसी दौरान बीजापुर में इन्नोवा नंबर एचआर 55 बी 7576 ने परमजीत सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि गाड़ी के ही चालक कैलाश सिंह पुत्र दामोदर सिंह निवासी बिहार ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर परमजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज हाशिम अली पर आधारित टीम ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।