बंगाणा (ऊना)। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक शर्मा विक्कू ने कहा है कि 20 जून को लठियाणी पीएचसी के मामले पर चार पंचायतों की सामूहिक बैठक की जाएगी, जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता तथा नेता उपस्थित रहेंगे। लठियाणी पीएचसी का मामला आम जनमानस का मामला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले की सड़कों, पुलों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और आम आदमी की आधारभूत सुविधाओं को हमेशा दर किनार ही किया तथा कांग्रेसियों का उत्पीड़न इनका मुख्य उद्देश्य रहा। कुटलैहड़ के लिए घोषणाओं के अलावा कुछ नया नहीं कर पाए। विकास के लिए कई घोषणाएं कई बार हो गई पर आमलीजामा नहीं पहनाया गया। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजनाओं में गोलमाल हुआ है तभी आज धुंदला जिला परिषद के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि के ंद्र सरकार की नीतियों से ही विकास कार्य हो रहे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चंद, अजय शर्मा, अरविंद कुमार, नील कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।