पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सोलन। उपायुक्त कार्यालय के ठीक नीचे स्थित वार्ड नंबर 12 का सरदार मोहल्ला परेशानियों से घिरा है। वार्ड की बदहाली नगर परिषद की नाकामी की तरफ इशारा कर रही है। मुहल्ले में जहां खुले छोड़े चैंबर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। वार्ड में रास्तों की हालत सही नहीं है। कूड़ा फेंकने की व्यवस्था भी नहीं है।
वार्ड में लोग परेशानियों से जंग लड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार वार्ड में सुविधाओं को लेकर स्थानीय मंत्री और नगर परिषद पदाधिकारियों को बताया गया है। लेकि न पिछले दो वर्षों से वार्ड की हालत ज्यों की त्यों है। स्थानीय निवासी गरीब दास, नाहर सिंह, हरनाम सिंह, रमेश चंद, रविंद्र गुलेरिया, मोहनदास, निर्मला देवी ने बताया कि बरसात में सबसे अधिक समस्या होती है। उधर, इस बारे में नगर परिषद ईओ बीआर नेगी का कहना है कि खुले चैंबरों जल्द ढके जाएंगे।
लोगों की जुबानी
01- निवेदिता कलसी ने बताया कि सरदार मोहल्ले में जगह-जगह पर चैंबर खुले पड़े है। जहां गंदगी रहती है। बरसात में चैंबरों में पानी भरने से नाला ब्लाक हो जाता है। पानी लोगों के घरों में भर जाता है। इससे परेशानी होती है।
02- सतवीर सिंह का कहना है कि वार्ड में रास्तों की हालत बहुत बुरी है। सड़क जगह-जगह से उखड़ी पड़ी है। लेकिन न तो नप और वार्ड पार्षद ने रास्ता पक्का करवाया। न ही सरकार इस समस्या पर कोई ध्यान दे रही है।
03- राज शर्मा ने बताया कि वार्ड में कूड़ा फेंकने की कोई सुविधा नहीं है। कुछ माह पहले मौहल्ले के नजदीक नगर परिषद का कूड़ेदान रखा गया था। लेकिन वह भी उठा लिया गया है। इससे कूड़ा फेंकने में परेशानी हो रही है।
04- प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों से रास्ते की हालत खराब है। रास्ते की न तो मैटलिंग हुई है। न ही रास्तों में सीढ़ियां बनाई गई हैं। इस वजह से बुजुर्ग व्यक्तियों को चढ़ने और उतरने में परेशानी उठानी पड़ती है।
05- दीपशिखा ने बताया कि रास्तों की बुरी हालत है। जगह-जगह पर गड्ढे पडे़ हैं। इससे छोटे-छोटे बच्चों को चलने में समस्या होती है। कुछ दिन पहले रास्ता खराब होने की वजह से एक बच्चा गिरकर चोटिल हो गया था।
06- स्वर्ण कौर ने बताया कि चैंबर खुले हैं। इनमें गंदगी जम गई है। बदबू आती है। कई बार नगर परिषद को चैंबर बंद करवाने और सफाई करने मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए।