रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के तहत आंध्रा चिड़गांव सड़क पर पंचायत घर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ है। घायल का चिड़गांव अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।
चिड़गांव तहसील के मंगयारी गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह पंचायत घर के समीप अपनी कार मोड़ रहे थे। इस दौरान उनकी कार संख्या एचपी 10 ए 2014 खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार मालिक नरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार दूसरा व्यक्ति झंजवाणी गांव निवासी रामलाल घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना के बाद लोगों ने घायल को उपचार के लिए संदासू अस्पताल पहुंचा। हादसे की सूचना चिड़गांव पुलिस थाने में दी गई। संदासू से घायल को रोहड़ू के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
उधर, नेरवा में वीरवार सुबह ब्लेरो केंपर के दुर्घटना ग्रस्त होने से वाहन में बैठक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में स्वार छह लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए नेरवा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब ग्यारह बजे हुआ है। नेरवा किरी सड़क पर ब्लेरो कैंपर जीप नावधार की ओर से आ रही थी। चालक का ब्रेक पर नियंत्रण खोने से जीप सड़क के किनारे पलट गई। गाड़ी चालक ने बताया कि ब्रेकफेल होने के बाद वहान की रफतार तेज हो गई। चालक ने वाहन को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। टक्कर के बाद ब्लेरोकेंपर सड़क पर पलट गई। वाहन में स्वार देवेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, रामलाल सूरी, गोपी सिंह , मोहन लाल व भीम सिंह बैठे थे। हादसे में भीम सिंह पुत्र हरिया राम को गंभीर हालात में नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उचार के दौरान उसने दम तोड़ा है। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमाटम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया है। प्रशासन की ओर से कानूनगो केदार सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक को दस हजार रूपये व घायलों को पांच पाच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। सूचना के बाद पंचायत समिति सदस्य वार्ड रूसलाह रमला देवी ,पुजारली के पूर्व प्रधान मंगतराम शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे के प्रति दुख व्यक्त किया है। नेरवा थाने के एएसआई कुलदीप ने हादसे की पुष्टी की है।