करसोग (मंडी)। उपमंडल के करसोग-शिमला मार्ग में कलंगार के पास बुधवार देरशाम पहाड़ी को काटने के लिए किए गए विस्फोट से मार्ग करीब चार घंटे बंद रहा। इससे जाम में कई यात्री फंस गए। रात्रि 12 बजे तक मार्ग बहाल न होने पर वाहनों को धुंधन-जस्सल होकर भेजा गया। विभाग की ओर से कोई सूचना न देने पर यात्रियों और वाहन चालकों में गुस्सा दिखा।
मार्ग के विस्तार कार्य चल रहा है। कलंगार के पास ठेकेदार ने पहाड़ी को काटने के लिए विस्फोट कर दिया। करीब आठ बजे किए गए विस्फोट से मलबा सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग बंद हो गया और भारी जाम लग गया। पूर्व की सूचना न होने से यात्रियों और वाहन चालकों में गुस्सा दिखा। कहा कि लोक निर्माण विभाग ने कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया है। रात्रि सवा बारह बजे मार्ग को बहाल किया जा सका।
हालांकि करसोग की ओर जाने वाले वाहनों को कलंगार से वापस माहोटा पहुंचना पड़ा। यहां से फिर कच्ची सड़क से होकर वाया जस्सल-धुंधन निकाला गया। इसी तरह से शिमला की ओर जाने वाले लोगों को वापस पहले अलसिंडी पहुंचना पड़ा। इसके बाद वाया धुन्धन-जस्सल होकर वाहनों को निकाला गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रात दस बजे इसकी सूचना लोनिवि करसोग मंडल के उच्चाधिकारियों को दी थी लेकिन विभाग ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। ब्लास्टिंग के बारे में विभाग ने किसी तरह की सूचना नहीं दी थी, न ही साइन बोर्ड लगाए थे। इससे रातभर लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
....
मोड़ खोलने का चल रहा कार्य
सड़क विस्तार में बरती जा रही लापरवाही से लोगों को रोजाना ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिमला-करसोग मार्ग पर तत्तापानी से चुराग के बीच इन दिनों मोड़ खोलने का कार्य चल रहा है। संजय कुमार ने बताया कि करीब आठ बजे से सड़क बंद है। दोनों ओर बहुत सी गाड़ियां खड़ी है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
..
अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट : अरविंद भारद्वाज
करसोग लोनिवि डिवीजन के अधिशासी अभियंता अरविंद भारद्वाज का कहना है कि रिपोर्ट मांगी गई है। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बारे में ठेकेदार को सावधानी बरतने के आदेश दिए जा रहे हैं। एसडीओ चुराग को मौके पर भेज दिया गया है। अब रात नौ से सुबह तीन बजे तक वाहनों को वाया धुंधन भेजा जाएगा।
00