नेरचौक (मंडी)। डडौर-नागचला फोरलेन पर रोजाना कोई न कोई हादसा हो रहा है। ताजा घटना में यहां पर दिल्ली के पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच युवक जख्मी हो गए। सभी को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर पांच युवक दिल्ली जा रहे थे। जब वे रात के करीब 10 बजे डडौर चौक के समीप पहुंचे तो चालक नेे कार से नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। हादसे में चालक के अलावा कार में सवार अन्य चार युवक भी घायल हो गए। दो युवकों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल रत्ती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दो गंभीर घायलों को जोनल अस्पताल मंडी भेज कर दिया। दो युवकों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।