{"_id":"31101","slug":"Mandi-31101-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगल गौ सदन की अव्यवस्था पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगल गौ सदन की अव्यवस्था पर ग्रामीण भड़के
Mandi
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
पधर (मंडी)। द्रंग के मैगल गांव स्थित गौ सदन की अव्यवस्था पर ग्रामीणों ने कड़ा ऐतराजजताया है। शुक्रवार को मैगल और आसपास के गांवों के लोगों ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया की अगुवाई में गौ सदन का दौरा कर सदन में गऊओं को पेश आ रही परेशानियों का जायजा लिया।
लोगों ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष से गौ सदन की समस्याओं को जिलाधीश से उठाने का भी आग्रह किया। आवारा पशुओं से किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मैगल में गौ सदन स्थापित किया है। यहां सदन में 50 गायों की देखभाल का प्रावधान है। वर्तमान में यहां 61 गाय हैं। सदन में चारे और पानी का अभाव है। चारे के अभाव में गायें भूखे मर रही है। जबकि मृत गायों को खुले में फैंका जा रहा है, जिससे आस पास के गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधीश मंडी से गौ सदन का निरीक्षण स्वयं करने की मांग की है। सदन में चारे, पानी और मृत गायों को दफनाने का प्रावधान किया जाए। ग्रामीणों परमा नंद, वार्ड मेंबर रणजीत सिंह, शांता देवी, मोती राम, रमेश कुमार, पुष्प राज नायक, शेर सिंह, परमा नंद, निहाल सिंह, सुआल चंद, राजकुमार, श्याम लाल, प्रदीप कुमार, रूप लाल सोनी, रमेश जट आदि ने कहा कि यहां गायों की संख्या सदन की क्षमता से अधिक है।
गायों की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए कर्मियों को भी उचित वेतन दें। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गलेरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर के समक्ष रखेंगे ताकि जिलाधीश के माध्यम से गौ सदन की समस्याआें का शीघ्र समाधान हो सके।