बलद्वाड़ा (मंडी)। बिजली की पुरानी तारों को हटाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह अनिल कुमार पुत्र रघुराम निवासी गांव भयाड़ डा. मैहल जिला हमीरपुर परनाल तहसील घुमारवीं में ठेकेदार के पास काम करता था। घुमारवीं में पोल पर चढ़ कर बिजली की पुरानी तारें बदलने का काम कर रहा था। इतने में उसे करंट लगा और वह खंबे से गिर गया। इस हादसे में उसकी एक बाजू बुरी तरह झूलस गई। उस समय एक अन्य मजदूर पवन कुमार भी वहां मौजूद था। अनिल के पोल से गिरने पर उसने शोर मचाया। इससे बाकि लेबर भी मौका पर पहुंच गई। अनिल कुमार को एफआरयू बलद्वाड़ा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक शशि ने उसे मृत घोषित किया। हटली पुलिस थाना आयु चमन लाल ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।