मंडी। जहां एक और मैदानी क्षेत्र में गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। वहीं अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी सूर्य देव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ोें में रहने वाले लोग दिन भर अपने घरों में दुबकने को मजबूर है। मंगलवार को मंडी का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं मनाली में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। ऊना का तो हाल बेहाल है। तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलेगी।
लगातार बढ़ रही गर्मी से आम लोग परेशान कर रहा है। स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को चिलचिलाती धूप में घर आना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे के बाद तो लोग अपने घरों में ही रहना पंसद कर रहे हैं। हमेशा ठंडा रहने वाला कुल्लू मनाली भी गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को सुंदरगनर (मंडी) का तापमान 38 डिग्री, कुल्लू का 35.3 डिग्री, मनाली 28 डिग्री, कल्पा 24.6 डिग्री, केलांग 22.7 डिग्री और धर्मशाला में 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलने वाली है।
..बाक्स...
लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल
लगातार बढ़ रही गर्मी से पेयजल योजनाएं भी सूख गई हैं। इसके चलते लोगाें को कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। तल्याहड़, धर्मपुर, सुंदरगन, जोगिंद्रनर और मंडी के कई इलाकों में लोगाें पानी की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इन लोगों को पिछले लंबे समय से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगाें को पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है।