मंडी। हिमाचल प्रदेश बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ जिला मंडी इकाई प्रधान मोहन सिंह चावला, महासचिव मेघ सिंह, मुख्य सलाहकार तेज सिंह, प्रेस सचिव किरण शर्मा, उपाध्यक्ष सरस्वती भारती, संगठन सचिव इंद्रा शर्मा, वित्त सचिव नंद लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष एनआर ठाकुर के नेतृत्व में महासंघ एकजुट होकर नित नए आयाम छू रहा है।
एनआर ठाकुर के 26 वर्ष के नेतृत्व में अपने आपकोे कर्मठ और निष्पक्ष कर्मचारी नेता के रूप में उभारा है। वहीं सरकार के इस कार्यकाल में भी प्रदेशाध्यक्ष ने कर्मचारियों से जुड़ी मुख्य 15 मांगों का समाधान कर सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का दिल जीता है। लेकिन कुछ मौकापरस्त और स्वार्थी तत्व महासंघ की उपलब्धियों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। जो अनाप शनाप बयानबाजी करने पर उतारू हैं। फर्जी संगठन चलाने वाले यह स्वार्थी तत्व कर्मचारियों की समस्याओं से सरोकार नहीं रखते। कर्मचारियों ने भी इन्हें कभी महत्व नहीं दिया।
इन पदाधिकारियों ने स्वार्थी तत्वों को चेताया है कि कर्मचारियों को गुमराह करना छोड़ दें, अन्यथा इसके भयंकर परिणाम भुगतने होंगे।