मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा शिक्षा विभाग द्वारा जैव विविधता दिवस का आयोजन स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। इस अवसर पर समुद्री जैव विविधता विषय पर पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मंडी शहर के विभिन्न स्कूलों के 60 छात्रों ने भाग लिया।
पेंटिंग में एंग्लो संस्कृत माडल स्कूल की विभूति प्रथम, अरुणोदय स्कूल के रिचाकान्त द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला मंडी की लावण्य तृतीय रही। मोनाल पब्लिक स्कूल की प्रियंका और एंग्लो संस्कृत माडल स्कूल के दुशांत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह नारा लेखन प्रतियोगिता में एंग्लो संस्कृत माडल स्कूल के रिषभ और स्वाति प्रथम और द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला मंडी के मनीष तृतीय रहा। राजकीय कन्या पाठशाला मंडी की नवनीत और मंडी पब्लिक स्कूल की परिणीता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर वन विभाग से मंडलीय जलागम परियोजना अधिकारी मंडी केके ठाकुर और उप मंडलीय प्रबंधक वन निगम एसएस कश्यप, तथा मत्स्य विभाग से रिचा गुप्ता, मत्स्य अधिकारी बरोट ने निर्णायक मंडल के रूप में भाग लिया। छात्रों को जलीय जैव विविधता के बारे में जानकारी दी।