मंडी। जैव विविधता संरक्षण दिवस मौके पर राउपा चौकी चंद्राहण में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल मुख्याध्यापक मस्त राम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं क्लब प्रभारी अमित राणा टीजीटी ने जैव विविधता पर अपने विचार रखे।
इस मौकेपर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चाें ने रैली निकाल नारों के माध्यम से लोगों को संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया गया। इसमें नीलम, नाटक में राकेश एवं साथी, हुसन एवं साथी, पर्यावरण संरक्षण कविता में योगिता, नारा लेखन में नीलम, चित्रकला में नीतू ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर इको क्लब रिवालसर की ओर से स्थानीय विद्यालय में भी जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया। क्लब इंचार्ज भूमि सिंह जमवाल ने बताया कि इस मौके पर बच्चों ने बाजार में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। वहीं अहिंसा सदन के नितीश, कपिल, रीतिज, मनीष कुमार ने प्रश्नोत्तरी में पहला, सत्य सदन के पंकज, भींद्रपाल , जतिन, चंदन ने दूसरा, त्याग सदन की वंदना, कृति, अंबिका, दीपिका, कुसुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में शुभम पहले, मनीषा दूसरे, शिक्षा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।