जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकारी भूमि में अवैध कब्जा करने के आरोप में चौंतड़ा विकास खंड की मटरू पंचायत के उपप्रधान नीरज धवन का चुनाव अवैध घोषित किया गया है। मटरू पंचायत के गत चुनावों में उप प्रधान पद का चुनाव हारने वाले प्यार चंद ने नीरज धवन के खिलाफ उपमंडल अधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर रतन गौतम की अदालत में दावा किया था। उन्होंने उपप्रधान नीरज धवन पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था। अदालत ने तमाम सबूतों के आधार पर उनका यह चुनाव अवैध घोषित किया है। नीरज धवन ने क हा कि वह इस फै सले के विरुद्ध अपील करेंगे।