पधर (मंडी)। पर्यटन नगरी मनाली की ओर जा रही पर्यटकों से भरी बस मैगल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 35 यात्रियों में से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य यात्रियों को आंशिक चोटें लगी हैं। यह हादसा वीरवार सुबह करीब चार बजे जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मैगल के पास हुआ। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पर्यटकों से भरी बस नंबर सीएच 01-8181 कांगड़ा, चंबा, मंडी से होते हुए पर्यटन नगरी मनाली जा रही थी। हादसा वीरवार सुबह चार बजे उस समय हुआ जब मैगल के पास चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। पहले बस सामने चट्टान पर चढ़ गई, फिर सड़क पर पलट गई। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बस में चालक एवं परिचालक सहित 35 यात्री सवार थे। इसमें रसल डिसूजा, नेहा ढावले, चंदु थाउरी को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी अभिषेक दुल्लर ने की है।