{"_id":"30340","slug":"Mandi-30340-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के टिकट के लिए सुरेहली ने ठोकी ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के टिकट के लिए सुरेहली ने ठोकी ताल
Mandi
Updated Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
मंडी। भाजपा के बल्ह विस क्षेत्र के पूर्व विधायक दामोदर दास के निधन के बाद युवा समाज सेवी संजय कुमार सुरेहली ने भाजपा के चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी जताई है। वहीं उन्होंने मंगलवार से जन संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत मुरारी माता मंदिर के प्रांगण से की गई। इस मौके पर बल्ह क्षेत्र के करीब 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस मौके संजय कुमार सुरेहली ने कहा कि वह दामोदर दास के बचे कार्य को पूरा करेंगे। बल्ह में जो विकास कार्य राजनैतिक गतिरोध के चलते पूरे नहीं हो पाए, उन्हें पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। वह पिछले कई साल से समाज सेवा में अप्रत्यक्ष रूप से अग्रसर थे। लेकिन पूर्व विधायक दामोदर दास के निधन के बाद लोगों ने उनकी कमी को पूरा करने के लिए उन्हें आगे आने को कहा।
इधर, जन संपर्क अभियान के दौरान मुरारी देवी में एसएमसी कमेटी के सलाहकार इंद्र देव नायक, पूर्व प्रधान भोला नाथ ठाकुर, नेत्र सिंह ठाकुर, दोए धर शर्मा चेयरमैन बल्ह विकास मंच, प्रीतम दास भारद्वाज वरिष्ठ उप प्रधान बल्ह विकास मंच, टेक चंद सचिव बल्ह विकास मंच, कृष्ण लाल, नरेश ठाकुर, खूब राम सोनी, चेत राम ठाकुर, नेत्र सिंह ठाकुर, रिता देवी, सविता देवी, माया देवी, सोनू कुमारी, लीला देवी, माया देवी, सोनू कुमारी, गुरदेई शर्मा सहित बल्ह विधान सभा क्षेत्र के करीब 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।