सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की मलोह पंचायत में खेल-खेल में एक 9 साल के बालक की दुपट्टे का फंदा लगने से मौत हो गई है। परिजनों को जब तक इस घटना का पता चला तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने इस घटना की पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
जानकारी के अनुसार मलोह में नौ वर्षीय नवीन कुमार पुत्र तारा चंद अपने घर की ऊपर की मंजिल में अपने छोटे भाई के साथ शाम करीब पांच बजे खेल रहा था। इस दौरान उसने अपनी मां का दुपट्टा गले में डाल रखा था। खेल-खेल में वह खिड़की के पास पहुंच गया और अपना संतुलन खो बैठा और गिर गया। इस दौरान उसका दुपट्टा लोहे की ग्रिल में फंस गया और वह लटक गया। जब काफी देर तक नवीन का कुछ पता न लगा तो उसकी तलाश हुई। इस दौरान परिजनों ने जब उसे खिड़की से बाहर फंदे से लटके पाया तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। जब उन्होंने उसे उतारा तो उसके प्राण पखेरू उड़ गये थे। सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत के उप प्रधान कृष्ण कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया बच्चे का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने कहा शोकाकुल परिजनों ने इस घटनी की कोई पुलिस रिपोर्ट नहीं करवाई है।