धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र की 54 पंचायतों में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। धर्मपुर में सबसे कम 51 प्रतिशत पोलिंग बसंतपुर पंचायत में हुई और सबसे ज्यादा 81 प्रतिशत तनेहड़ पंचायत में हुई। तन्यार में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, धर्मपुर की टौरजाजर पंचायत जहां 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, वहां 988 वोट पड़े हैं।
बीडीओ धर्मपुर करतार चंद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन कोविड मरीजों ने भी वोट डाले। जिसमें दो सरी पंचायत व एक सकलाना पंचायत का वोटर है। वोटिंग शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। सुबह के समय काफी संख्या में वोटर जुटे लेकिन दोपहर तक पोलिंग की रफ्तार काफी धीमी हो गई। दोपहर बाद वोटिंग ने फिर से गति पकड़ी।