रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। इसे कुदरत का करिश्मा ही कह सकते हैं कि लाहौल के कोकसर गांव में ओलावृष्टि के बाद बर्फबारी और साथ लगते गांव डिंफुक और रमथंग में बारिश हुई। इससे पहले कोकसर के साथ डिंफुक और रमथंग में साथ-साथ हिमपात होता था। कोकसर में गिरे ओले के कारण प्याज और लहसुन की पनीरी को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कोकसर में दस घंटे तक बिजली भी गुल रही।
कोकसर के बुजुर्ग दोरजे, टशी और अमर ने बताया कि उन्होंने भी ऐसा पहली बार देखा है कि कोकसर गांव के दो किलोमीटर के आसपास ही मौसम इतना बदल गया। इससे पहले अगर कोकसर में बर्फबारी होती थी तो उसके साथ लगते करीब पांच किमी के दायरे में भी बर्फ गिरती थी। इस बार महज दो किलोमीटर के आसपास ही मौसम बदल गया है। घाटी में वीरवार रात को मौसम ने एकाएक तेवर बदले और ओले बरसने शुरू हुए। इसके बाद रात के समय पहाड़ों में बर्फबारी हुई। कोकसर गांव के दो किलोमीटर आसपास दोरज्ञा और ग्रांफू में लगभग पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। मौसम के बदले तेवरों से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मई माह में ठंड का दौर जारी है। मौसम के कारण जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। ठंड के कारण सेब सहित अन्य फलों के आकार पर असर पड़ रहा है। लाहौल के निचले इलाकों में बर्फ गिरने से कृषि का कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। हालांकि शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने से रोहतांग की ऊंची चोटियों पर फिर से हिमपात शुरू हुआ।