पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुल्लू। पुलिस ने कुल्लू-मनाली हाईवे के तहत आने वाले बंदरोल में तीन युवकों से 24 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी नशे की खेप लेकर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम बंदरोल में नाके पर थी। इस दौरान सामने से आ रहे विनोद (27) पुत्र जगदीश निवासी वार्ड नंबर 13 पुंडरी, डाघकर व थाना पुंडरी, जिला कैथल हरियाणा, विक्रम सिंह (25) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी वार्ड नंबर एक, पुंडरी, जिला कैथल हरियाणा, सुक्रित शर्मा (21) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी गांव काहाला, डाकघर बंदरोल तहसील व जिला कुल्लू को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो 24 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।