पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय के साथ लगते मौहल में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र कुल्लू की 35वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को पर्यावरण बदलाव के साथ फसलों की किस्में, रखरखाव, बिजाई और बीमारियों को लेकर विभिन्न जानकारियां प्रदान की।
हिमाचल प्रदेश कृषि अनुसंधान केंद्र पालमपुर के कुलपति हरिंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि वातावरण के बदले परिवेश में खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फसलों का चक्र भी बदला है। बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे किसान जिनके छोटे-छोटे खेत हैं, वे बदलते परिवेश में अपनी जीविका उपार्जन कर सकते हैं। खेती को एक व्यवसाय बना सकते हैं। प्रदेश में 85 प्रतिशत किसान लघु किसान हैं, जिनके पास पास बीघा से कम भूमि है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में चिनाब घाटी दुनिया में अच्छी मानी जाती है। यहां पर सर्वोत्तम ट्राउट फिश का उत्पादन किया जा सकता है। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रसार निदेशक डॉ. मधुमीत सिंह, शोध निदेशक डॉ. डीके वत्स, मनदीप शर्मा, पंचायत समिति कुल्लू उपाध्यक्ष यशपाल डडवाल, मौहल पंचायत प्रधान ईशरा देवी, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।