पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुल्लू। सैंज पुलिस की सतर्कता से हाथ चढ़ी नागछतरी की छह बोरियों को चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने नागछतरी को पकड़कर फारेस्ट गार्ड के सरकारी आवास में रखा था।
पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायतपत्र में सैंज वन बीट में तैनात वन रक्षक खुशहाल सिंह ने कहा है कि पिछले दिन्नों पुलिस ने सैंज में अैध रूप से ले जा रही नागछतरी को कब्जे में लिया था। पुलिस ने नागछतरी को उसे पने पास रखने को कहा था। नागछतरी की 6 बोरियों को उसने सरकारी आवास में रखा था। 7 जनवरी को सरकारी क्वार्टर में ताला लगाकर वे सैंज बीट में गश्त के लिए चले गए। इस दौरान क्वार्टर नहीं में लौट सके। 8 जनवरी की सुबह उपमंडल वन अधिकारी ने सूचना दी कि उनके क्वार्टर की खिड़की को कुछ अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया है। कमरे में रखी 1.96 क्विंटल नागछतरी को भी चोर उड़ा ले गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
एएसपी संदीप धवल बताया कि पुलिस ने वन विभाग के गार्ड की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया कि चोरी हुई नागछतरी की बाजार में 2.96 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को सामने रखकर तफ्तीश कर रही है। मामले की छानबीन का जिम्मा एसआई राज कुमार को साैंपा है। एएसपी ने कहा कि पुलिस जल्द ही नागछतरी के चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल देगी।