पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में लाहौल का पारंपरिक त्योहार हालडा धूमधाम से मनाया गया। मनाली में लायुल स्पीति जन कल्याण संगठन की ओर से आयोजित
इस उत्सव में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। उत्सव में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। लाहौलियों ने हिमालयन बुद्धिस्ठ सोसाइटी के जंज घर में एकत्रित होकर हालडा पर्व को मनाया। इस दौरान मशालें जलाई गईं। लोगों में मान्यता है कि मशालें जलाने से भूतप्रेत दूर भागते हैं तथा घर में छुपी बुरी प्रेतात्माएं निकलती हैं।
विधायक रवि ठाकुर ने सभी लाहौलियों को पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि घाटी की संस्कृति और इस अनूठी परंपरा को बचाए रखने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। भविष्य में इस उत्सव के आयोजन के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने गोंपा के कार्य और जंज घर के विकास को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष अमर नाथ साकिया और उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि मनाली और इसके आसपास रह रहे लाहौल के लोग पांच साल से मिलकर मनाली में इस उत्सव को मना रहे हैं।
उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी लाहौलियों का आभार जताया तथा मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में आने पर जोरदार स्वागत किया। इससे पहले ओथंग लामा ने विधिवत पूजा अर्चना कर मशाल जलाई और हालडा की शुरुआत की। इस अवसर पर तहसीलदार मनाली पद्मा छेरिंग, एसएचओ मनाली एनसी शर्मा, अमर नाथ, हरि सिंह ठाकुर, डोलमा, अमर सिंह, भगवान सिंह, विमल, शाकिया बौद्ध, सोनम, प्रेम सिंह, विजय ठाकुर, शमशेर ठाकुर, , जग्गनाथ तारकू, रमेश ठाकुर, शेर सिंह यांबा, अनिल पुरी, मनोज कटोच, अरुण कटोच और जीत राम ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।