पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुल्लू। जिला कुल्लू के विभिन्न खंडों में वीरवार को राष्ट्रीय बेटी बचाओ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बालिका दिवस पर पतलीकूहल में खंड चिकित्सा अधिकारी डा. विशन दास शासनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नीरू ने प्रथम और आशा ने दूसरा और मीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक सवित्र चंद ठाकुर ने कन्या भ्रूण हत्या का मुख्य कारण दहेज प्रथा, पुत्र मोह, गरीबी अनपढ़ता और अज्ञानता है। शाढाबाईं में जरी खंड की ओर से बेटी बचाओ दिवस का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी जरी डा. गीता कौल ने की। कार्यक्रम में लिंग अनुपात, राष्ट्रीय जननी सुरक्षा कार्यक्रम, स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में कनिका ग्रुप प्रथम, ममता ग्रुप द्वितीय ओर गीता ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। यामिनी ग्रुप को चौथा पुरस्कार प्रदान किया गया। शिविर में करीब 122 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा पाल, विमला शर्मा, मीरा चंदेल, स्वास्थ्य सुपर वाइजर, राम सिंह वर्म , उपस्वास्थ्य केंद्र बजौरा की रजनी उपस्थित थी।
पोस्टर मेकिंग में सेऊबाग प्रथम
कुल्लू। समेकित बाल परियोजना कटराईं की ओर से पंचायत घर सेऊबाग में बालिका शिशु दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सेऊबाग समूह ने प्रथम स्थान सेऊबाग द्वितीय समूह ने दूसरा और शाईज समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया।