पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुल्लू। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की टिप्पणी से भड़की भाजपा ने वीरवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में प्रदर्शन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन में शिंदे का पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने अशोभनीय बयानबाजी की है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कहा कि शिंदे ने यह सब सोनिया, राहुल गांधी और कांग्रेस को खुश करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि शिंदे को यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि जिस भाजपा और संघ पर उन्होंने राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की है, वह दोनों संगठन राष्ट्र धर्म निभाने में सब से आगे रहते हैं। जिला अध्यक्ष ने शिंदे से आग्रह किया है कि देशभक्ति का परिचय दें और देश के मुख्य आरोपी तथा सांसद पर हमले करने वाले आतंकी अफजल गुरु की दया याचिका को खारिज करवा कर उसे फांसी पर चढ़ाया जाए। राम सिंह ने कहा कि आतंकवादियों पर कार्रवाई न कर गृहमंत्री उल्टा देशभक्तों को आतंकी बता रहे हैं। ऐसे बयानों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
जिला भाजपा मीडिया संयोजक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर में दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। यहां हजारों आतंकी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रदर्शन में मनाली विस विधायक गोविंद सिंह ठाकुर जनजातीय मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बौद्ध, जिला महामंत्री भीम सेन शर्मा, कोषाध्यक्ष रमन खैरा तथा जिला डेलिगेट अनिरुद्ध खैरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।