सैंज (कुल्लू)। मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां महासचिव महेश शर्मा की गाड़ी में आग लगाने और घाटी की कानून व्यवस्था से खफा युवा कांग्रेस ने सैंज में प्रदर्शन किया। युवाओं ने सैंज के नालागढ़ बाजार से उपतहसील कार्यालय तक रैली निकाली। युकां नेताओं ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपराधियों को पकड़ने का आग्रह।
सैंज पुलिस चौकी के घेराव के बाद नायब तहसीलदार सैंज के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। रैली की अगुवाई बंजार युकां अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर ने की।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने सैंज घाटी में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। युकां ने सैंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ी है। कहा कि पुलिस और प्रशासन की नाकामी के चलते अशांति और अराजकता बढ़ी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महेश शर्मा की गाड़ी को आग लगाने के मामले में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। दो सप्ताह बीत चुके है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने इस घटना की प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। बंजार युकां अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि घाटी में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से आम जनता सकते में है। पुलिस की नाकामी से घाटी में अपराधी खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों को जल्द पकड़ा नहीं गया तो अंदोलन तेज किया जाएगा। इसके अलावा बंजार युकां प्रभारी सुरेश कुमार, मंडी संसदीय क्षेत्र युकां महासचिव तरुण महंत और आशा ठाकुर ने भी रैली को संबोधित किया। प्रदर्शन में पंचायती राज संगठन के जिला उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, कुल्लू विस युकां अध्यक्ष हीरालाल पुजारी, मनाली युकां अध्यक्ष हिरालाल विभू, लाहौल युकां अध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा नेता रोहित ठाकुर, हेमराज शर्मा, पन्ना लाल, तेजस्वी, मोहन लाल, बंजार सेवादल के मुख्य संगठक सुभाष नेगी आदि ने रैली में भी भाग लिया।