कुल्लू। मंत्रियों और विधायकों द्वारा लगातार अनदेखी करने से खफा भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के जिला उपाध्यक्ष शिव चंद ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
शिव चंद ने वन मंत्री खीमी राम शर्मा और कुल्लू के विधायक ठाकुर गोविंद सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों नेता भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। शिव चंद ने बताया कि वह दलितों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की समस्याओं के निवारण के लिए समय-समय पर वन मंत्री खीमी राम शर्मा और विधायक ठाकुर गोविंद सिंह से मिले। लेकिन उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगी।
पूर्व में बाशिंग पंचायत के प्रधान और बीडीसी सदस्य रह चुके शिव चंद ने कहा कि उन्होंने बड़े पैमाने पर अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा से जोड़ा लेकिन खीमी राम और गोविंद सिंह ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। शिव चंद ने कहा कि लगातार अनदेखी के चलते उन्हें मजबूरन भाजपा को अलविदा कहना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह इसकी सूचना भाजपा के जिला अध्यक्ष राम सिंह और अनुसूचित जाति मोरचा के जिला अध्यक्ष कमली राम को पहले ही दे चुके हैं। शिव चंद ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श के बाद अगली रणनीति तय करेंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि उन्हें इस्तीफे को लेकर लिखित में सूचना नहीं मिली है। कहा कि शिव चंद मोरचा से जुड़े हैं, उनसे बात करने की कोशिश जारी है।