बंजार (कुल्लू)। पूर्व मंत्री कर्ण सिंह ठाकुर का जन संपर्क अभियान संपन्न हो गया है। लेकिन, टिकट की दौड़ में शामिल बंजार के कांग्रेसी नेता अभी भी घाटी के दौरे पर निकली है। विभि इलाकों में जाकर सियासी हुंकार भरते हुए कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक खीमी राम शर्मा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि बंजार में सड़कों की हालत बदहाल हो गई है। स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है और स्कूलों में शिक्षक नई होने के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।
बंजार घाटी से ताल्लुक रखने वाले नेता बरठीधार, लटीपरी, मोहनी के बाद सराज पंचायत के पाटन, बछूट, डिंबर चाहड़ी, टील और अलवाह में पहुंचे हैं। गाड़ागुशैणी पोलिंग बूथ के अध्यक्ष केशव राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में नेताओं ने विधायक खीमी राम शर्मा पर जवाबी प्रहार किए। तेजा सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश डेलिगेट मियां राम सिंह, जिला प्रवक्ता दलीप बिष्ट, रिटायर्ड आईजी ओसी ठाकुर, देवी सिंह पाल, चिरंजी लाल, जोनल प्रधान हरि सिंह, गोपी चंद महासचिव, हेम राज उपप्रधान लारजी, प्रभारी युवा कांग्रेस, स्वर्ण सिंह प्रधान नोहांडा, दया बंती सेवादल के संगठक चेत राम वीर इस दौरे में शामिल रहे।
उक्त नेताओं ने कहा कि घाटी में विकास थम गया है। भाजपा ने कई लोगों पर नाजायज कब्जों के केस किए हैं। सड़कों की हालत खस्ता है। अब घाटी में कटे हुए पेड़ों के ठूंठ तक के ठेके दिए जा रहे हैं। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि अपने चेहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ठूंठ निकालने से घाटी में भूस्खलन को खतरा बढ़ेगा। इससे पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ जाएगा। दौरे के दौरान जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब कांग्रेस की सरकार बनना तय है।