लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वन मंत्री का गांव बेहाल : महेश्वर सिंह

वन मंत्री का गांव बेहाल : महेश्वर सिंह

Kullu Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST


कुल्लू। हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने कहा है कि जब वनमंत्री के गांव का ही बुरा हाल है तो आम जनता का क्या होगा। फागू के दौरे पर पहुंचे महेश्वर सिंह ने कहा कि फागू गांव विकास से कोसों दूर है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज भाजपा सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की है वह हिलोपा का समर्थन करें।
महेश्वर सिंह ने कहा कि उन्हें इस गांव का साथ 1977 से मिलता रहा है। फागू गांव में जो विकास उन्होंने अपने समय में किया है, उससे आगे विकास एक इंच भी नहीं खिसका। वन मंत्री के गांव में पानी की कमी से भूमि बंजर पड़ गई हैं। लोग खेतीबाड़ी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण लोगों में आर्थिकी स्थिती कमजोर हुई है। जैसे ही वह यहां के विधायक बनते हैं तो सबसे पहले फागू गांव के लिए उठाऊ सिंचाई योजना की मंजूरी दी जाएगी। यह सिंचाई योजना छरोड़नाला से उठाई जाएगी और फागू के लोग यहां पर फिर से खेतीबाड़ी कर सकेंगे। थाच से फागू पेयजल योजना भी उन्होंने अपने समय में दी थी।

उन्होंने कहा कि वन मंत्री के गांव के बच्चों को प्राइमरी की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई के करने के लिए भुंतर या छैउंर जाना पड़ता है। यदि यहां के लोग बीमार पड़ जाए तो उन्हें इलाज करने के लिए छैंउंर, जलूग्रां या भुंतर जाना पड़ता है। फागू गांव के लिए सड़क भी उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मंजूर की थी। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, गुप्ता राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed