मणिकर्ण। वन एवं जनजातीय विकास मंत्री खीमी राम शर्मा ने बुधवार को मणिकर्ण घाटी में करीब 1.52 करोड़ की लागत से बनी आठ किलोमीटर लंबी छरोड़नाला - बड़ोगी सड़क का उद्घाटन किया। सड़क के उद्घाटन के बाद पंचायत छैंउर के गांव बड़ोगी में देवता भृगु मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए खीमी राम ने कहा कि शीघ्र ही सड़क पर परिवहन निगम की बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर पंचायत को सड़क से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक ढाई सौ की आबादी वाले सभी गांवों तक सड़क पहुंचाने का है। वन मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन मुहैया करवाएं।
पंचायत छैंउर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए खीमी राम ने कहा कि गांव बड़ोगी में पेयजल सुविधा पर ढाई लाख खर्च किए जा रहे हैं। कुहीधार पेयजल योजना के लिए भी पांच लाख स्वीकृत किए हैं। उन्होंने गांव चौकी के मैदान के लिए एक लाख, महिला मंडल बड़ोगी के लिए पांच हजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर हाई स्कूल छैंउर की छात्राओं को दो हजार देने की घोषणा की। इससे पहले छैंउर पंचायत की प्रधान आशा शर्मा ने वन मंत्री का स्वागत किया। वन मंत्री ने गांव चौकी और छैंउर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल के अध्यक्ष नीरत राम शर्मा, वन अरण्यपाल डा. पवनेश शर्मा, डीएफओ मीरा शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन अनिल शर्मा, अन्य विभागों के अधिकारी, कुल्लू भाजपा मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल ठाकुर, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।