कुल्लू। हिमाचल लोक हित पार्टी के जिला प्रभारी गोपी चंद ने वीरवार को कुल्लू शहर की मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें हनुमानी बाग के नारायण महंत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सरवरी के उमेश कुमार पराशर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामशिला के दामा महंत और देऊधार के राजकुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। शास्त्री नगर के संतोष कुमार दास महामंत्री, रघुनाथ पुर के डा. कमल किशोर पुरोहित सलाहकार और अप्पर सुलतानपुर के अशोक कौंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अखाड़ा बाजार के सतेंद्र बाबी, राम शीला की बबिता और अप्पर सुलतानपुर के विजय कुमार को सचिव नियुक्त किया। हनुमानी बाग के पुस्कल महंत को प्रेस सचिव बनाया है। गोपाल सूद, अजय मोदगिल, संतोष कुमारी शर्मा, रोहिणी कुमार शर्मा, दुनी चंद चौधरी, यादविंदर शर्मा, राजू महंत, सुनील सूद, विशाल धवन, रोशल लाल, सुआरू राम और हितेश को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है।