कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने जेपी बघेरी सीमेंट प्लांट को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय से डीसी दफ्तर तक रैली निकाली। रैली में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने सीमेंट प्लांट के लिए लोगों की भूमि दी है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर नियमों, मापदंडों और नीतियों में बदलाव करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कंपनी पर नियमों की अवहेलना और अनियमितता बर्तने पर सौ करोड़ का जुर्माना लगाया है। कहा कि उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। रैली में पीसीसी सदस्य सुंदर सिंह ठाकुर, मनाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, बीडीसी चेयरमैन मेघ सिंह ठाकुर, जिला महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, दौलत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिल सूद, देवी सिंह पाल, चंद्रबल्व नेगी, युवा कांग्रेस सदर के अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष रोहित महंत, कार्यालय सचिव प्रकाश देव शर्मा, ओंकार शर्मा, राजेश सेठ, चांद किशोर, तरुण शर्मा, उष्मज शर्मा, साली राम, विशाल महंत, सूरत राम, मुकेश महंत, मुनीश शर्मा, अजय कायस्था और अतुल गुप्ता मौजूद थे।